निगम आयुक्त ने बताया कि गलियों में घूम रहे श्वानों को पकड़कर उनका बंध्याकरण करने, रेबीज का टीकाकरण कर पुन: उनको निर्धारित स्थल पर छोडऩे का कार्य किया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि पूर्व में भी निगम की ओर से शहर में श्वानों की नसबंदी के कार्य को करवाया गया था, लेकिन बाद में यह कार्य बंद हो गया।