
अंतराष्ट्रीय सीमा पर पेयजल संकट, बज्जू से पहुंचा टैंकर
बज्जू. तेज गर्मी व नहरबंदी के दौर के कारण गांवों में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। अब अंतराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों के सामने भी पानी का संकट उत्पन्न होने लगा है। इस पर बुधवार को बज्जू जलदाय विभाग की ओर से पानी टैंकर भेजा गया। कनिष्ठ अभियंता मुकेश पुरी ने बताया कि मारुति पोस्ट पर 25 हजार लीटर से भरा पानी का टैंकर पेयजल आपूर्ति के लिए भेजा गया है।
गांवों में टैंकर बुझा रहे ग्रामीणों की प्यास
उधर, उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के गांवों में जलदाय विभाग के टैंकर लोगों की प्यास मिटाने में जुटे हैं। कनिष्ठ अभियंता मुकेश पुरी ने बताया कि बुधवार को बज्जू के बिश्नोई धर्मशाला के आसपास व तेजपुरा में सभी मोहल्लों में टेंकरों से पेयजल आपूर्ति की गई। वहीं बीठनोक, राणासर, सुरजड़ा, अगनेऊ आसपास के क्षेत्र व बीकमपुर, सेवड़ा क्षेत्र के लिए दो टैंकर भेजे गए है। यह अभियान नहर में पानी नही आने तक जारी रहेगा। सीमावर्ती गांव बीकमपुर में इन दिनों जब भी पानी का टैंकर पहुंचता है तब भारी भीड़ जमा हो रही है। सरपंच संग्रामङ्क्षसह भाटी ने बताया कि ऊर्जा मंत्री भंवरङ्क्षसह भाटी के निर्देशानुसार बीकमपुर, चेनपुरा व सेवड़ा में पानी का टैंकर से पानी पहुंच रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गांवों में पेयजल संकट को लेकर विभाग सक्रिय हो गया है।
पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन
नोखा. कस्बे में पेयजल के लिए लोग परेशान हो रहे हैं और गुस्सा भी अब फूटने लगा है। बुधवार को जोरावपुरा क्षेत्र में पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। कुछ ने पानी की टंकी पर चढऩे का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उनसे समझाइश कर रोका और मौके पर अधिकारियों को बुलाया। तहसीलदार नरेंद्र बापेडिय़ा, सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ व पीएचईडी जेईएन राजेश मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कर वार्ता की। आक्रोशित लोगों ने जेईएन पर भेदभावपूर्ण तरीके से पेयजल आपूर्ति कराने से उनके क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि कुछ गलियों में दो दिन से पानी मिल रहा है और उनको पांच दिन से पानी दिया जा रहा है। पार्षद जगदीश मांझू ने बताया कि वार्ड 30 की चार गलियों में 100 घंटे के अंतराल से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पानी आपूर्ति जोरावरपुरा टंकी से है, जहां पानी कम प्रेशर के साथ सिर्फ 50 मिनट के लिए आता है। कुछ घरों में तो पानी पहुंचता ही नहीं है। वहीं बागड़ी अतिथि निवास के पीछे बने जलहौद से इन आधी गलियों में पानी एक दिन छोड़कर एक दिन आता है, उन लाइनों को आगे तक बढ़ाया जाए। तहसीलदार व सीआइ ने समस्याओं को सुनने के बाद यथा संभव समाधान कराने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन के दौरान प्रहलाद जाट, मूलचंद मूंधड़ा, मोहन राठी, महावीर राठी, महेश बजाज, हुक्मीचंद, सचिन बोथरा, रामदेव सोनी, पुखराज जाट, प्रकाश सोनी, पूनम बजाज, महेंद्र डागा, कमला डागा, हीरालाल पुगलिया सहित अन्य लोग व महिलाएं शामिल थे।
Published on:
26 May 2022 01:17 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
