28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिली राहत : 277 बीइइओ कार्यालयों में विभिन्न श्रेणी के इतने पद आवंटित, पढ़ें पूरी खबर

277 बीइइओ कार्यालयों में विभिन्न श्रेणी के इतने पद आवंटित, पढ़ें पूरी खबर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 16 May 2018, 12:31 PM IST

बीकानेर. प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के 277 ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में विभिन्न संवर्गों के 1563 पदों का आवंटन किया है। मुख्य लेखाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि 42 ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के बीईईओ के पद आवंटित किए गए हैं।

राज्य में 173 वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारियों तथा 94 अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी स्तर के पदों का आवंटन किया गया है। इसके साथ-साथ राज्य के 277 ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों में विभिन्न संवर्गों के ये पद भी आवंटित किए गए हैं। इससे ब्लॉक प्रांरभिक शिक्षा कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी के चलते शिक्षकों व कार्मिकों के जो कार्य नहीं हो पा रहे थे, उन्हें पूरा करने के कार्य को गति मिलेगी।

पद नाम स्वीकृत संख्या
सहायक लेखाधिकारी
ग्रेड सैकेंड 247
कनिष्ठ सहायक 381
वरिष्ठ सहायक 121
सहायक कर्मचारी 276
सहायक प्रशासनिक
अधिकारी 204
शिक्षा प्रसार अधिकारी 14
जमादार 08
अवर निरीक्षक
व्याख्याता स्तर 02
अतिरिक्त प्रशासनिक
अधिकारी 01