28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कस्बे के इस बाजार में चोरो ने एक साथ इतनी दुकानों के शटर को ऊँचा किया लेकिन …

दो तीन दुकानों के शटर ऊंचे किए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 16 May 2018, 12:22 PM IST

theft attempt

देशनोक. कस्बे में अज्ञात जनों ने सदर बाजार की एक गली में खान मार्केट में दुकानों के ताले तोडऩे के प्रयास किए। जबकि ताले नहीं टूटे तो शटर तोडऩे का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इससे दुकानों में चोरी होते होते बच गई। जानकारी के अनुसार खान मार्केट में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया और दो तीन दुकानों के शटर ऊंचे किए तथा ताला तोडऩे की कोशिश की।

यहां अनार खां, प्रहलाद दर्जी एवं अन्य दुकान का भी ताला तोडऩे की कोशिश की लेकिन ताला किसी की दुकान का भी नहीं टूटा। जब शटर ऊंचा कर दुकान में घुसने का प्रयास किया तो सफल नहीं हुए। इस दौरान भूरा चौक स्थित प्राचीन हनुमानमंदिर का भी ताला तोडऩे का प्रयास किया लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिली। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।