26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से बकायादारों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

वसूली : बकाया राशि के लिए निगम उठाएगा सख्त कदमबीकानेर वृत में २०० करोड़ का चल रहा है बकाया
less than 1 minute read
Google source verification
electricity board news

आज से बकायादारों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

बीकानेर.बिजली बिलों में चल रही करोड़ों रुपए की वसूली करने में विद्युत निगम को पसीने छूट रहे हैं। बकाया राशि को वसूल कर राजस्व प्राप्त करने के लिए विद्युत निगम सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए नई कार्य योजना तैयार की गई है। इसकी क्रियान्विति एक फरवरी से ही की जा रही है, विशेष टीमें बकाया की वसूली के लिए फिल्ड में जाएगी। जो उपभोक्ता निर्धारित समय में बकाया पैसा जमा नहीं कराएंगे, उनके कनेक्शन मौके पर ही काटे जाएंगे। विद्युत निगम का अभियान फरवरी और मार्च में तेज रहेगा। घरेलू बकायादारों के कनेक्शन कटेंगे, तो जो कृषि उपभोक्ता है उनके ट्रांसफार्मर उतारे जाएंगे।

दो सौ करोड़ से अधिक
उपभोक्ताओं में २०० करोड़ रुपए से भी अधिक की बकाया चल रही है। इसमें घरेलू, कृषि, अघरेलू व सरकारी महकमे शामिल है। आम उपभोक्ताओं के साथ ही जलदाय विभाग में 21 करोड़ से अधिक की बकाया चल रही है। कृषि उपभोक्ताओं में 150 करोड़ रुपए की बकाया चल रही है।

छूट का प्रलोभन

विद्युत निगम बकाया राशि वसूलने के लिए अब तक कई बार ब्याज माफी में छूट का प्रलोभन उपभोक्ताओं को दे चुका है। वर्तमान में ब्याज माफी में छूट योजना की तिथि को 31 मार्च तक बढ़ाया गया है। ताकि बकायादार एक मुश्त पैसा जमा करवाए।

काटेंगे कनेक्शन
बकायादारों को ब्याज माफी में छूट दे रखी है, इसका लाभ उन्हें उठाना चाहिए। हलांकि बकाया की वसूली का अभियान तेजी से चलाया जाएगा। एक फरवरी से ही अभियान तेज किया जा रहा है। मार्च तक चलेगा। बकाया पैसा नहीं देने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

कृष्ण लाल घुघरवाल, अधीक्षण अभियंता, बीकानेर