
बिजली कनेक्शन
बीकानेर . ग्रामीण क्षेत्र में दूरस्थ ढाणियों तक बिजली जल्द ही पहुंचेगी। वहां के ग्रामीणों को अगले माह बिजली कनेक्शन दे दिए जाएंगे। विद्युत निगम की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत दूर-दराज की ढाणियों तक बिजली मुहैया कराई जाएगी।
इसकी कवायद शुरू हो गई है। इसमें आबादी और गैर आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कनेक्शन मिलेंगे। इसमें एपीएल और बीपीएल दोनों श्रेणियों के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। योजना के तहत उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए अब तक साढ़े छह हजार खंभे लगाए हैं। विद्युत लाइनें खींचने और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य चल रहा है।
75 करोड़ की योजना
दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना में 75 करोड़ रुपए से कई तरह कार्य कराए जाएंगे। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। वर्तमान में जसरासर, डूंगरगढ़, नापासर में खंभे खडे कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
ग्रामीणों को राहत
योजना के तहत दूर-दराज की ढाणियों में रहने वाले ग्रामीणों को बिजली मिलेगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। करीब 1200 लोगों ने आवेदन किया था, जिनकी डिमांड राशि भी जमा है, उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा।
हवाङ्क्षसह, अधीक्षण अभियंता
अमृता हाट मेले में चौथे दिन भी उमड़े लोग
बीकानेर. महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित पांच दिवसीय अमृता हाट मेले के सोमवार को चौथे दिन भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। युवा भारत संस्थान की कार्यकर्ताओं ने ध्यान का अभ्यास करवाया।
महिला एवं अधिकारिता विभाग की कार्यक्रम निदेशक उषा राव, अतिरिक्त निदेशक डीसी गुप्ता ने भी मेले का अवलोकन किया। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेघारतन ने बताया कि आमजन ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की सराहना की एवं महिलाओं की हौसला अफजाई की।
राव ने कहा कि महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार में बेचकर स्वयं आत्मनिर्भर बनेंं। मेला स्थल पर हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मुकेश प्रथम, विमला भाटिया द्वितीय व किरण भाटी तृतीय स्थान पर रही।
Published on:
28 Nov 2017, 12:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.