
constable
बीकानेर . पुलिस महकमे की रीढ़ माने जाने वाले कांस्टेबलों के जिम्मे सुरक्षा की कमान है। पुलिस मुख्यालय ने अब बीट प्रणाली को और सशक्त करने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेश ने पिछले महीने आदेश जारी कर बीट प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अधिक सशक्त बनाने की हिदायत दी थी।
अब थाने में तैनात हर महिला-पुरुष कांस्टेबल को बीट दी जाएगी। साथ ही बीट कांस्टेबल के क्षेत्र में कोई अवैध गतिविधि होती है, तो उसके लिए सीधे तौर पर वही जिम्मेदार माना जाएगा। उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के संबंधित सभी पुलिस थानाधिकारियों को इस बारे में बता दिया है। थानों में बीट प्रणाली को दुरुस्त कर दिया है।
रखेगा पूरा रिकॉर्ड
अपराध की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय बीट प्रणाली को मजबूत कर रहा है। अब थानों में हर कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल चाहे वह एलसी, कोर्ट मुंशी या वायरलेस ऑपरेटर का कार्य कर रहा हो, सभी को बीट आवंटित की जाएगी। बीट कांस्टेबल क्षेत्र का रिकॉर्ड रखेगा।
इनसे कैसे पार पाएगा
शहर में कई इलाकों में जिप्सम, बजरी का अवैध खनन, जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री, तस्करी व नशे का कारोबार किया जा रहा है। इन अवैध कारोबारों और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी होगी। वहीं बीट कांस्टेबल को इसकी सूचना उच्चाधिकारी को देनी होगी।
इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं होगी तो संबंधित थानाधिकारी जिम्मेदार होगा। वहीं अगर बीट कांस्टेबल इन कारोबारों को छिपाएगा तो उसे विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
Published on:
10 Feb 2019 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
