
जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को कला संकाय की स्नातकोत्तर और स्नातक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का जूनियर्स द्वारा विदाई समारोह होली एवं बसंत थीम पर आयोजित हुआ।

शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. संध्या सक्सेना एवं वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. राजेंद्र जोशी ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया।

सीनियर्स के लिए कैटवॉक प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें मिस ब्यूटी भवानी गहलोत, मिस टैलेंट निवेदिता चौहान, मिस कॉंफि डेंट उर्वशी भाटी, मिस पर्सनेलटी ऐश्वर्या बोथरा, मिस फेयरवेल रौनक चौधरी रही।

कैटवॉक प्रतियोगिता के निर्णायकों में शीतल शर्मा, सुधा कोचर एवं मिनाक्षी व्यास रहे। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा होली एवं बसंत प्रसंग पर विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां रखी गई।

छात्रासंघ द्वारा प्रस्तावित गूंज कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।