2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांचवीं जिला बोर्ड परीक्षा के दिशा निर्देश जारी

आवेदन 15 नवंबर तक भरे जाएंगे, इस सत्र में निजी स्कूलों के लिए होगी स्वैच्छिक

less than 1 minute read
Google source verification
exam

exam

राज्य में इस बार पांचवीं की परीक्षाएं जिला स्तर पर गठित बोर्ड द्वारा कराई जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व डाइट प्राचार्यो को दिशा निर्देश जारी कर उसी के अनुसार पांचवी बोर्ड की जिला स्तरीय परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए है ।

इस परीक्षा का नाम 'जिला स्तरीय प्राथमिक अधिगम स्तर मूल्याकंन ' रखा गया है। जिला स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 'डाईट' द्वारा कराया जाएगा।

परीक्षा संचालन के लिए तीन कमेटियां

परीक्षा के सफल संचालन के लिए तीन कमेटियां का गठन जिला स्तर पर किया जाएगा। जिसमें प्रशासनिक, शैक्षिक व मूल्याकंन समितियां होगी। जिला स्तरीय पंाचवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन 15 नवंबर तक भरे जा सकेंगे।

सभी संस्था प्रधानों को छात्रों से परीक्षा आवेदन 15 नवंबर तक भराने के निर्देश दिए है। शिक्षण सत्र 2016-17 में निजी स्कूलों के लिए इस परीक्षा में शामिल होना वैकल्पिक रखा गया है।

परिणाम 5 प्वाइंट स्केल पर आधारित

पांचवीं जिला बोर्ड परीक्षा के परिणाम पांच प्वाइंट स्केल पर आधारित होंगे।

40 फिसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र को मिलेगी 'डी' ग्रेेड

41 से 60 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र को मिलेगी 'सी' ग्रेड

61 से 75 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र को मिलेगी 'बी' ग्रेड

76 से 90 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र को मिलेगी 'ए' ग्रेड

90 फीसदी से अ धिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को मिलेगी 'ए प्लस' ग्रेड।

ये भी पढ़ें

image