18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…यहां एक दर्जन किसानों के खेतों में लगी आग, करीब 60 बीघा भूमि पर गेहूं की फसल जली

इन दिनों तेज गर्मी का दौर जारी है और खेतों में गेहूं की फसल कटाई चल रही है। बुधवार दोपहर को खेतों के ऊपर से निकल रहे तारों में शॉर्ट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Hari Singh

•

Updated: 10 Apr 2025, 6:25 PM IST

बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र के आरडी 860 के पास आग से खेतों जली फसल।

बज्जू के आरडी 860 पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से फसल में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

बज्जू. (बीकानेर). भीषण गर्मी का सितम आमजन के साथ फसलों पर भी दिख रहा है और एक चिंगारी से लाखों की फसल स्वाह हो रही है। बज्जू उपखंड के आरडी 860 के पास बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग से एक दर्जन किसानों के खेतों में गेहूं की फसल फसल जल गई। गौरतलब है कि इन दिनों तेज गर्मी का दौर जारी है और खेतों में गेहूं की फसल कटाई चल रही है। बुधवार दोपहर को खेतों के ऊपर से निकल रहे तारों में शॉर्ट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे आरडी 827, 1 बीजेएम, 3 डीओबीबी व आरडी 830 में किसान अनोपाराम करीर, नखतसिंह, भूराराम, मोखराम खीचड़, मदनसिंह, फूलसिंह, दुर्जनसिंह, मोहनसिंह, महेंद्रसिंह, सादुलसिंह, रणजीत, छैलूसिंह आदि के खेतों में आग लगने से गेहूं फसल जल कर नष्ट हो गई।

दमकल की कमी खली, टैंकरों से बुझाई आग
बुधवार दोपहर 12 बजे तेज गर्मी के दौरान आग लग गई। इसके बाद किसानों ने पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और 2 घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि आग से करीब 60 बीघा जमीन पर गेहूं फसल जल गई। किसानों ने बताया कि आग बुझने के बाद बीकानेर से दमकल पहुंची। जब तक सब कुछ जल चुका था। किसानों ने बताया कि लंबे समय से दमकल की मांग की जा रही है, लेकिन राहत नही मिल रही है।

तारों में शॉर्ट सर्किट से खेत में रखी फसल में लगी आग
खाजूवाला. चक 3 केएलडी कुंडल में किसान लालचंद जाखड़ के खेत में आग से 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई हैं। बताया जा रहा है कि 11 केवी विद्युत लाइन किसान के खेत से गुजरती हैं। इसके तारों में स्पार्किंग के कारण आग लग गई और देखते ही देखते गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। लालचंद जाखड़ के खेत से गुजरने वाली बिजली की लाइन शिफ्टिंग के लिए विभाग को ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया था। विभाग की लापरवाही से किसान की मेहनत राख में बदल गई है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इससे पूर्व भी आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। खाजूवाला में एक बार फिर दमकल की कमी खली। तहसीलदार कमलेश सिंह महरिया को सूचना दी गई, तो पटवारी व टीम को मौके पर भेजा गया।