28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
वीडियो: देर रात हुई इस घटना से एक बार फिर दहला शहर, पुलिस जाब्ता तैनात
Play video

वीडियो: देर रात हुई इस घटना से एक बार फिर दहला शहर, पुलिस जाब्ता तैनात

देर रात दो पक्षों झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर फायरिंग कर दी।

Google source verification

बीकानेर . कोटगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात दो पक्षों झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कसाइयों की बारी में रात करीब पौने 12 बजे दो पक्षों में झगड़ा हो गया।

 

कोतवाली के एएसआइ श्योकत अली ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर कसाइयों की बारी निवासी दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान फायर करने से युवक अब्दुल क्यूम घायल हो गया। उसकी जांघ में गोली लगी है। अब्दुल का ट्रोमासेंटर में उपचार चल रहा है। एहतियात के तौर पर कसाइयों की बारी में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। कोटगेट एसएचओ अरविन्द भारद्वाज और कोतवाली एसएचओ जसवीर सिंह भी देर रात तक मौके पर मौजूद थे।