10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तों का बलात्कारः पहले मामी से खुद किया रेप, फिर दोस्तों को सौंपा

महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर तीन जनों के खिलाफ नयाशहर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
रिश्तों का बलात्कारः पहले मामी से खुद किया रेप, फिर दोस्तों को सौंपा

रिश्तों का बलात्कारः पहले मामी से खुद किया रेप, फिर दोस्तों को सौंपा

बीकानेर. रिश्तों का कत्ल इन दिनों समाज की एक ऐसी कालिख के रूप में सामने आ रहा है, जिसमें नैतिकता गर्त में समाती दिख रही है। ताजा मामला नयाशहर इलाके का है। जहां एक युवक पहले तो अपनी रिश्ते की मांगी के घर आना-जाना बढ़ाता है। उसके बाद वह उस महिला से हंसी-मजाक शुरू करता है। धीरे-धीरे महिला की ओर से भी शह पाकर वह उसे पूरी तरह फुसला लेता है और इस कदर बहका ले जाता है कि महिला अपना बसा-बसाया घर उजाड़ने का भी रिस्क उठा लेती है और कथित भांजे के साथ घर से फरार हो जाती है।

अब आलम यह है कि अब महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर तीन जनों के खिलाफ नयाशहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। नयाशहर सीआइ गोविंदसिंह चारण के मुताबिक पीडि़ता ने बताया कि उसके पति से उसकी अनबन रहती थी। उसके ससुराल पक्ष के दूर के रिश्ते का भांजा नत्थूसर बास निवासी अजय बारिया घर आता-जाता था। वह पति व बच्चों के खिलाफ भड़काता था। करीब साल डेढ़ साल पहले आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। वह उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे बीकानेर में किराए के घर में रखा।

महिला के मुताबिक आराेपी अजय शराब पीकर घर आने लगा। एक दिन उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी अपने दोस्त राकेश बिश्नोई व कैप्टन अजय मिश्रा के साथ आया। आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक बलात्कार किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...