5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवेदक लौटे खाली हाथ, नि:शुल्क आवेदन फार्म हुए खत्म, बाजार से खरीदने को मजबूर

सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए निगम की ओर से वितरित किए जा रहे नि:शुल्क आवेदन फार्म खत्म हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
Application Form

आवेदन फार्म

बीकानेर . नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए निगम की ओर से वितरित किए जा रहे नि:शुल्क आवेदन फार्म खत्म हो गए हैं। सोमवार को निगम सहित पब्लिक पार्क स्थित पम्पिंग स्टेशन पर बनाए गए काउंटरों से आवेदकों को निराशा हाथ लगी।

आवेदक नि:शुल्क आवेदन फार्म लेने यहां पहुंचे, लेकिन उनको यह कहकर भेज दिया गया कि आवेदन फार्म वेबसाइट पर उपलब्ध है। उससे डाउनलोड कर फार्म भर सकते हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए बाजार में प्रिंटेड फार्म की बिक्री भी शुरू हो गई है। दो पेज के इस आवेदन फार्म का शुल्क बीस रुपया वसूला जा रहा है। वहीं कम्प्युटर की दुकानों पर भी बीस से तीस रुपये में फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

५ हजार वितरित
नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए छपवाए गए पांच हजार आवेदन फार्म का नि:शुल्क वितरण किया जा चुका है। 16 अप्रेल से फार्म वितरण का कार्य शुरू किया गया था। सोमवार को पब्लिक पार्क पम्पिंग स्टेशन काउंटर पर एक भी फार्म आवेदकों को उपलब्ध नहीं हुआ। आवेदक खाली हाथ ही लौटे।

और छपवाएंगे फार्म
निगम पांच हजार फार्म नि:शुल्क वितरित कर चुका है। वेबसाइट पर यह आवेदन फार्म उपलब्ध है। डाउनलोड कर फार्म भर सकते हैं। निगम की ओर से उपलब्ध करवाए गए आवेदन फार्म की फोटो कॉपी में भी आवेदन कर सकते हैं। फार्म की कमी पाई जाती है तो निगम फार्म छपवाएगा और नि:शुल्क वितरित करेगा।
निकया गोहाएन, आयुक्त नगर निगम, बीकानेर।

उपलब्ध करवाएंगे
&सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए निगम की ओर से फार्म उपलब्ध करवाए है लेकिन आवेदकों की तुलना में काफी कम हैं। निगम प्रशासन और फार्म छपवाएं तथा नि:शुल्क वितरित करे। दुकानों पर बीस से तीस रुपए में फार्म बिक रहे हैं। हर किसी को वेबसाइट से फार्म डाउनलोड करना नहीं आता है।
शिवलाल तेजी, सफाई कर्मचारी नेता