शिकायतों की पुष्टि के बाद व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की मदद से मंगलवार को छापेमार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर जितेन्द्र सिंह मेहरा मिला। साथ ही वहां चार घरेलू गैस सिलेण्डर, ३ छोटे सिलेण्डर, ५ बांसुरी, एक कांटा, पांच बाट सहित विभिन्न सामान जब्त किया। बिश्नोई ने बताया कि गैस री-फिलिंग के मामले में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।