8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को खेत से उठा ले गए, बलात्कार किया, कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश

खेत की रखवाली कर रही युवती को उठा कर ले जाकर सामूहिक बलात्कार करने और बाद में कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 21 Oct 2021, 4:02 PM IST

girl rape in bikaner

बीकानेर। खेत की रखवाली कर रही युवती को उठा कर ले जाकर सामूहिक बलात्कार करने और बाद में कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है। फिलहाल पीड़िता पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता ने होश में आने के बाद बुधवार को अपनी आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने देर रात दो व्यक्तियों के खिलाफ पांचू थाने में मामला दर्ज कराया है।

पांचू पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि पांचू थाना क्षेत्र में वह खेत काश्त करता है। मंगलवार को वह पास की ढाणी में जागरण में गया हुआ था। जागरण से आने के बाद बीमार होने के कारण वह दवा लेकर सो गया। बुधवार सुबह उठा तो उसकी बेटी चारपाई पर नहीं थी। पत्नी को नींद से जगाया। दोनों ने बेटी की तलाश की लेकिन नहीं मिली।

खेत की सींव के पास बेहोश मिली
परिवादी ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद खेत की सींव के पास बेटी बेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिवादी ने खेत पड़ोसियों व अपने भाई को बुलाया। बाद में वह उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर आए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। परिवादी ने बताया कि हम परिजन समझ रहे थे कि बेटी ने कीटनाशक खा लिया है जबकि उसके होश में आने के बाद हकीकत पता चली तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

आपबीती बताई तो उड़े होश, पिता पहुंचा थाने
परिवादी ने बताया कि बेटी को होश आया तो बताया कि रात को वह ढाणी के पास सो रही थी। तब दो लोग वहां आए और उसका मुंह दबाकर खेत की सींव के पास ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता चिल्लाई तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से कीटनाशक पिला दिया। बाद में उसे खेत में मूंगफली की फसल के बीच पटक कर भाग गए।

देर रात ही पहुंचे अधिकारी
घटना का पता चलते ही देर रात को ही पांचू थानाधिकारी, एएसआइ सहित अन्य अधिकारी भी पीडि़ता से मिलने पीबीएम अस्पताल पहुंच गए। थानाधिकारी ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया। उच्चाधिकारियों ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत दी। नोखा सीओ नेमसिंह चौहान ने पीडि़ता के परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पीडि़ता के बयान लेंगे
पांचू एसएचओ विकास बिश्नोई ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने बुधवार देर रात रिपोर्ट दी। पीडि़ता पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। पीडि़ता का बयान लेने के लिए पुलिस अधिकारी को भेजा है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जाएगा। परिवादी की रिपोर्ट पर दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।