11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुश्किल दौर में राजकुमारी को मिला संबल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से हुईं रूबरू

राजकुमारी स्वामी ने कहा कि उसके मुश्किल दौर में उसे पालनहार योजना ने संबल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 8 Jul 2018, 9:12 AM IST

government's welfare schemes

government's welfare schemes

बीकानेर. सर्वोदय बस्ती में रहने वाली राजकुमारी स्वामी ने कहा कि उसके मुश्किल दौर में उसे पालनहार योजना ने संबल दिया। उन्होंने कहा कि २९ जुलाई, २०१० को उसके पति मदनलाल के असामयिक निधन के बाद बच्चों का पालन-पोषण करना चुनौती से कम नहीं था। इस बीच उसे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उसकी कठिनाइयां दूर हुई। बीकानेर की राजकुमारी स्वामी ने यह बात शनिवार को जयपुर में प्रधानमंत्री की आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलना यादगार रहा।

राजकुमारी आगे चलकर शिक्षिका बनकर अपने बच्चों और दूसरे विद्यार्थियों का भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब पति का निधन हुआ तो वे महज आठवीं पास थी, लेकिन सरकारी योजनाओं से मिले संबल के बाद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। दसवीं और बारहवीं के बाद एसटीसी भी कर ली। राजकुमारी ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत 500 रुपए तथा मुख्यमंत्री पालनहार योजना के तहत उसके तीन बच्चों को एक हजार-एक हजार रुपए मिल रहे हैं।

उनकी बड़ी बेटी मुग्धा को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश मिल गया है। वहीं गौरव, अश्लेषा और लक्ष्या स्कूल में पढ़ रहे हैं। अपनी मां के पास रहने वाली राजकुमारी चारों बच्चों को पढ़ा-लिखाकर पैरों पर खड़ा करना चाहती हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक रचना भाटिया ने बताया कि राजकुमारी को सरकारी योजनाओं से संबल मिला है। वे मेहनती हैं। अपने जीवन के लक्ष्य को जरूर हासिल करंेगी।

'हलक तर हाइकुÓ का लोकार्पण आज
बीकानेर. साहित्य संस्थान की ओर से रविवार को शाम ५.१५ बजे राजकीय महारानी सुदर्शन स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में कवयित्री-कथाकार डॉ. संजू श्रीमाली के सद्य प्रकाशित 'हाइकु संग्रह हलक तर हाइकु' के लोकार्पण उत्सव का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में हरियाणा की रचनाकार डॉ.विजयलक्ष्मी शर्मा का उनकी सुदीर्घ साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मान किया जाएगा।