11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : प्रधानमंत्री ने बीकानेर की इन दो योजनाओं की रखी आधारशिला

जन संवाद कार्यक्रम में बीकानेर की भी दो योजनाओं की आधारशिला रखी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:40 AM IST

PM narendra modi

PM narendra modi

बीकानेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जयपुर के अमरूदों के बाग में आयोजित सभा और प्रधानमंत्री लाभार्थी जन संवाद कार्यक्रम में बीकानेर की भी दो योजनाओं की आधारशिला रखी । इनमें प्रधानमंत्री जन आवास योजना (शहरी) और आरयूआइडीपी के गंगाशहर क्षेत्र में सीवरेज परियोजना शामिल है ।

प्रधानमंत्री ने जयपुर में प्रदेश की २१०० करोड़ रुपए की १३ परियोजनाओं की आधारशिला रखी । आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की रहने की समस्या दूर होगी । वहीं गंगाशहर में सीवरेज कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों का राहत मिलेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री के आधारशिला रखने से ये काम शीघ्र पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है ।

५०.८७ करोड़ में बनेंगे १०६४ फ्लैट्स
प्रधानमंत्री जन आवास योजना और प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत नगर विकास न्यास स्वर्ण जयन्ती विस्तार योजना में १०६४ फ्लैट्स का निर्माण करवाएगा । इस पर ५०.८७ करोड़ रुपए खर्च होंगे ।

न्यास सचिव डॉ. राष्ट्रदीप यादव ने बताया कि ये फ्लैट्स पंडित दीनदयाल आवासीय योजना के नाम से बनाया जाना प्रस्तावित है । इन फ्लैट्स में अल्प आय वर्ग के ५५२ व आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए ५१२ फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा । इस योजना में केन्द्र सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस के फ्लैट्स खरीदने के लिए १.५० लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी ।

२०० करोड़ की सीवरेज परियोजना
आरयूआईडीपी की ओर से गंगाशहर क्षेत्र में २०० करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज परियोजना पर काम किया जा रहा है । प्रधानमंत्री ने शनिवार को इसकी भी आधारशिला रखी थी । आरयूआईडीपी के अधीशासी अभियंता देवेन्द्र मित्तल ने बताया कि कि कि इस परियोजना के तहत गंगाशहर क्षेत्र में ३०० किमी तक सीवर लाइन, २० एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, एक पम्पिंग स्टेशन का कार्य होगा ।