9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपी से लेकर कलक्टर तक सब की गाड़ियां दौड़ रही बिना बीमा

शहर में करीब 80 सरकारी वाहन दौड़ रहे बिना बीमा कराए, सूचना के अधिकार कानून से मिली जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 2 Nov 2017, 8:55 AM IST

Government vehicle

वाहन का बीमा और फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं होने पर आपको जुर्माने का दंश झेलना पड़ सकता है, लेकिन हैरत की बात है कि जो महकमा यह कार्रवाई करता है, उनके वाहन बीमा और फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना ही दौड़ रहे हैं। यहां तक कि जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलक्टर के वाहन भी बिना बीमा और फिटनेस के ही चल रहे हैं।

सूचना के अधिकार कानून से मिली जानकारी

सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत एक परिवादी ने जब अधिकारियों की गाडि़यों के बीमा और फिटनेस संबंधी जानकारी मांगी तो उन्हें दो टूक कुछ एेसे ही जवाब मिले। परिवादी रविन्द्र सारस्वत ने शहर के विभिन्न थानों में संचालित वाहनों के बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र संबंधी जानकारी मांगी थी। सारस्वत के सवालों का जवाब पुलिस लाइन में अधिकारियों ने दे तो दिया, लेकिन वे हैरान करने वाले थे।

लिखित में दिया जवाब
पुलिस लाइन के एमटीओ की ओर से दी गई सूचना के अनुसार राज्य सरकार की ओर से राजकीय वाहनों का बीमा नहीं करवाया जाता। उन्होंने लिखा कि सभी थानों में लाइट मोटर व्हीकल हैं, जिनके फिटनेस प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होती। वहीं विभागीय वाहनों का प्रदूषण प्रमाण-पत्र प्राप्त ही नहीं किया जाता है।

सभी के लिए समान हो कानून
यातायात अधिवक्ता संघ से जुड़े अधिवक्ता हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि कानून सभी के लिए समान होने चाहिए, लेकिन देखने में यह आ रहा है कि सरकारी वाहनों के बीमा, फिटनेस यहां तक कि प्रदूषण पर्ची भी नहीं होती। जो अधिकारी अन्य वाहनों की जांच कर रहे हैं, उनके स्वयं के वाहन बीमा और फिटनेस रहित होते हैं।

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए स्विप योजना बनाई जाएगी। इसके तहत 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं सहित सभी वंचित मतदाताओं का नाम मतदाता सूचियों में जोड़ा जाएगा। इस संबंध में जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई।

कलक्टर ने कहा कि जिला स्तर पर जागरूकता रैली, कार्यशालाएं आदि आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत भाकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रचना भाटिया, उपखण्ड अधिकारी एनआर सैनी तथा निर्वाचन शाखा के किशन पुरोहित मौजूद थे।