8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल ने किया भवनों व हॉल का लोकार्पण

बीकानेर के साथ अजमेर व जोधपुर विश्वविद्यालयों के भवन शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 9 Dec 2017, 11:23 AM IST

Governor

राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने कहा है कि विश्वविद्यालय उन्नति के लिए निरन्तर प्रयास करें। विश्वविद्यालय ज्ञान-विज्ञान के केन्द्र होते हैं। यहां छात्र-छात्राएं और अध्यापकों को आगे बढऩे का मौका मिलता है।
राज्यपाल सिंह ने शुक्रवार को जयपुर में राजभवन से बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद और

अजमेर महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुबेर भवन तथा जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के संगोष्ठी भवन, अभियान्त्रिकी विभाग के दो हॉल व परीक्षा भवन का लोकार्पण किया। सिंह ने तीनों विश्वविद्यालयों को आधारभूत संसाधनों में उत्तरोतर प्रगति के लिए बधाई दी और कहा कि इन सुविधाओं से छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकेंगे।

इस अवसर पर जयनाराण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ. आरपी सिंह और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालयए बीकानेर व महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्याय अजमेर के कुलपति डॉ. भगीरथ सिंह ने नवनिर्मित भवनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मेधावी बालक-बालिकाओं का सम्मान
इंगानप विभाग की ओर से नहर दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को मनाया गया। समारोह में नहर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के मेधावी बालक-बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि परियोजना के मुख्य अभियन्ता अमरजीत सिंह महेरड़ा थे। फलौदी से आए किशनाराम ने नहर दिवस पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता कमल अनुरागी के अनुसार समारोह में लालप्रसाद स्वामी ने नहर गीत प्रस्तुत किया। अधीक्षण अभियन्ता गोविन्द सिंह राठौड़, कर्मचारी प्रियंका किराडू ने रचनाएं प्रस्तुत की।

समारोह में अति. मुख्य अभियन्ता राजसिंह राठौड़, राकेश कुमार, विनोद मित्तल, अधी. अभि.नानूराम, आरके मीणा, विवेक गोयल, मनोज मांझू, सुरेश स्वामी, बिहारीलाल उपस्थित थे। समारोह समिति अध्यक्ष दिनेश सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया।

कामिनी भोजक को राष्ट्र रत्न अवॉर्ड
राष्ट्रीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर को समर्पित राष्ट्र रत्न अवार्ड समारोह करनाल क्लब हरियाणा में आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को राष्ट्र रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर से समाज सेवा के क्षेत्र में कामिनी भोजक को राष्ट्र रत्न अवार्ड से नवाजा गया।