बीकानेर खाजूवाला क्षेत्र में एक परिवार की खरबूजा खाने से तबीयत बिगड़ गई, जिससे उन्हें उल्टियां होने लगी और बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें पहले खाजूवाला सीएचसी भर्ती कराया। एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक अन्य को पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खाजूवाला के चक 12 बीडी निवासी ललित ने बताया कि सोमवार को उसके पिता ओमप्रकाश (60) बाजार से खरबूजा खरीद कर लाए थे। मंगलवार को ललित, उसकी बेटी भारती (8), रतना (6), हिम्मत साढ़े चार साल एवं उसके पिता ओमप्रकाश ने खाया। खरबूजा खाने के कुछ देर बाद ही उक्त सभी लोगों को उल्टियां होने लगी और बेहोशी छाने लगी। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर लोग उन्हें खाजूवाला के सीएचसी ले गए। सीएचसी में इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। वहीं बालक हिम्मत को चिकित्सकों ने पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। साढ़े चार वर्षीय हिम्मत को बच्चा अस्पताल में भर्ती किया गया है।