10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
कोहरे की चादर में लिपटा बीकाणा, देखें वीडियो
Play video

कोहरे की चादर में लिपटा बीकाणा, देखें वीडियो

ठंड की दस्तक के बीच सुबह ज्यादातर वाहनों को हेडलाइट जलाकर ही निकलना पड़ा।

Google source verification

बीकानेर में फैली कोहरे की चादर की वजह से सुबह से ही आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के 9 बजे तक भी लोगो घरो में दुबके रहे।सुबह का स्वागत कोहरे ने अपने अंदाज में किया। ठंड की दस्तक के बीच सुबह ज्यादातर वाहनों को हेडलाइट जलाकर ही निकलना पड़ा।

 

कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कोहरे के साथ चली सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास करा दिया है। बीकानेर सहित लूणकरनसर नाल महाजन सींथल नापासर जेडी मगरा जयमलसर कोलायत दियातरा श्री डूंगरगढ़ में कोहरा छाया रहा।

 

राजमार्ग व रेलमार्ग यातायात प्रभावित लूणकरणसर क्षेत्र में शनिववार को घना कोहरा छाने जनजीवन ठहर सा गया है। यहां कोहरा व ओस का असर रात 12 व एक बजे ही आ गया था तथा सुबह कोहरे ने पूरे इलाके को आगोश में ले लिया है। इलाके में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। शनिवार सुबह पारा 7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

 

हालांकि गत 2 दिनों में पारा 8 डिग्री के आस पास रहा। कोहरे की अधिकता से एनएच -15 व स्टेट हाइवे 6 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हुई है। वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सर्दी में ठिठुरन बढ़ने से भी लोग परेशान है।

 

कोहरे ने लूणकरणसर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र को आगोश में ले रखा है। गाड़ियां भी देरी से पहुंच रही है। इससे यात्रियों को भी इंतजार करते हुए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत तीन दिनों से लगातार आ रहे कोहरे से किसानों की बांछे खिली हुई है। इससे रबी की सरसों, चना, गेहूं समेत अन्य फसलों के लिए फायदा होने की उम्मीद लगा रहे है।