बीकानेर. शहर में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। शहर में हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इससे पहले शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक १२५.४ मिमी पानी बरसा। शहर में सात साल बाद इतनी बारिश हुई है। इससे पहले २०११ में २४ घंटे में १२० मिमी बारिश हुई थी। लगातार हुई बारिश से शहर के निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। सबसे खराब हालात पुरानी गिन्नाणी में रहे। बारिश से सड़कों और नालों का पानी सूरसागर में चला गया।