
उद्घाटन: लूणकरनसर, धीरेरां स्टेशन महाजन व अरजनसर में उच्च लेवल रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
लूणकरनसर. महाजन. केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को लूणकरनसर, धीरेरां स्टेशन, अरजनसर व महाजन में नवनिर्मित हाई लेवल प्लेटफार्म को लोकार्पण किया गया।
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं ज्यादा इजाफा हो। इसी सोच को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार काम कर रही है। उन्होंने रेलयात्री की हर समस्या को संवेदनशीलता से दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पहले प्लेटफार्म का लेवल नीचा होने से दुर्घटनाएं होती थी। अब इससे सुरक्षा मिलेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबन्धक एके दुबे ने कहा कि पहले प्लेटफार्म ऊंचाई ४६ सेमी थी तथा अब इसका लेवल ऊंचा कर ८४ सेमी किया है। इससे सुरक्षा व सुविधा दोनों मिलेगी। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबन्धक डीएल मीणा, जितेन्द्र कुमार आदि ने विचार रखे।
ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन
इस मौके पर ग्रामीणों ने बिलासपुर एक्सप्रेस समेत कई यात्री गाडिय़ों के ठहराव, कस्बे से राजमार्ग-६२ को जोडऩे वाले फुट ओवरब्रिज, पूर्वी रेलवे फाटक से आगे आरयूबी बनवाने समेत कई मांगों से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने स्थानीय स्टेशन मास्टर व रेलवे कार्मिकों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत मण्डल रेल प्रबन्धक से की गई। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने मौके पर ग्रामीणों से रूबरू होकर अभाव-अभियोग सुने। लोगों से समस्याओं के ज्ञापन लिए।
ट्रेनों के ठहराव की मांग
महाजन व अरजनसर में कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से रेलगाडिय़ों के ठहराव की मांग उठाई। महाजन व अरजनसर में आेवरब्रिज बनाने, महाजन में रेलवे के पुराने कुएं से कस्बे में जलापूर्ति करने, कस्बे में सोलर लाइट लगवाने, सामुदायिक भवन बनवाने आदि की मांग भी मंत्री के समक्ष उठाई।
Published on:
04 Feb 2019 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
