12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 अक्टूबर 2017 राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आज का आपका दिन

हम आपको बता रहे हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. यह भी जानें कि आज के दिन 'क्या करना' और 'क्या न करना' आपके लिए बेहतर होगा

2 min read
Google source verification
Horoscope

राशिफल

मेष
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
दूसरों की नकल न करें। आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। नया वाहन खरीदने का मन होगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। आर्थिक निवेश से उन्नति के योग हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

वृषभ
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
दिन उत्तम है। नए अनुबंध आप के हित में होंगे। समाज में आप का विरोध होगा। आप के सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्य पद्धति में बदलाव की जरूरत है। व्यापार के क्षेत्र में सोच-विचारकर निर्णय लें।

मिथुन
क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
समय का सदुपयोग करें। राजनीति के कार्यों में आप बहुत जल्द दूसरों पर विश्वास करते है। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। अपने किए कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। बुद्धि शुद्ध होगी। बच्चों का पढ़ाई मेें मन लगेगा।

कर्क
हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अपने कर्मचारियों पर अति विश्वास आप को मुसीबत में डाल सकता है। साझेदारी सोच समझ कर करें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ और उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा।

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
अपने काम को पूरी ईमानदारी से पूरा करें। संतान के विवाह के लिए योग्य रिश्ता मिलेगा। लेन-देन के विषय में सतर्क रहे। व्यापारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराने दोस्तों से मिलने के योग हैं।

कन्या
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आलस की अधिकता से काम लंबित होंगे। कारोबार में परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे। भाइयों से मन मुटाव हो सकता है। संपत्ति में विस्तार होगा। अपनों से संभलकर रहें।

तुला
रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। आज व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार नहीं हैं। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग से मन प्रफुल्लित होगा।

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
जो लोग आपके साथ काम करते हैं, उन्हें ज्यादा आजादी न दें। अन्यथा आप के आपसी संबंध कमजोर होंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

मकर
भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
आप को कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी करना सीखें। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना बन रही है। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुम्भ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आप को धोखा दे सकते है। सतर्क रहें। आकास्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टाले।

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
अपने व्यवहार में नरमी लाएं। दूसरों की निंदा से बचें। व्यापार में इच्छित लाभ मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वयं की मेहनत से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन