30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानव तस्करी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

13 अप्रेल से था फरार: पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Hari Singh

•

Updated: 20 Apr 2022, 5:58 PM IST

मानव तस्करी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

मानव तस्करी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

श्रीकोलायत. नाबालिग लडकियों और महिलाओं को शादी के नाम पर बेचकर मानव तस्करी करने का मुख्य आरोपी रवि उर्फ रुपङ्क्षसह को मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


गजनेर थानाप्रभारी धर्मेन्द्रङ्क्षसह ने बताया कि दो अप्रेल को एक नाबालिग का अपहरण कर घर में बंधक बनाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें अनुसंधान करने पर मामला अपहरण का नहीं होकर मानव तस्करी का होना पाया गया। मानव तस्करी में लिप्त आरोपियों का पता लगाने के लिए आरोपियों से सम्पर्क कर नाबालिग को ले जाने के लिए कहा गया तो नाबालिग को लेने रवि उर्फ रुपङ्क्षसह , तुलसा व रानी बीकानेर आए लेकिन रुपङ्क्षसह ने तुलसा व रानी को बीकानेर छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन पर मानव तस्करी करने के मुख्य अभियुक्त रवि उर्फ रुपङ्क्षसह को गिरफ्तार करने के लिए गजनेर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने मध्यप्रदेश सागर पहुंचकर सिविल वर्दी में सर्च अभियान चलाया गया।


इस पर मुल्जिम को संदेह होने पर शहर से फरार हो गया। इसके बाद मोबाइल लॉकेशन और सीडीआर के आधार पर सूचना एकत्र कर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में गजनेर थानाप्रभारी धर्मेन्द्रङ्क्षसह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, दलीपङ्क्षसह, कांस्टेबल रामनारायण, चुकी व साइबर सेल के पवन कुमार शामिल थे।


फरारी के दौरान बदलता रहा स्थान
मुल्जिम ने पूछताछ के दौरान उसने बताया कि फरारी के दौरान वह कई स्थानों पर रहा। उसने पहाडी क्षेत्र में कई स्थानों पर ठिकाना बनाया। ताकि पुलिस के वाहन आते हुए उसे आसानी से दिखाई दे जाए।


आरोपी आदतन
मुल्जिम रवि उर्फ रुपङ्क्षसह पहले 25 से 30 वर्ष की उम्र की महिलाओं को भेजकर शादी करवाकर लोगों से रुपए ऐंठता था। मुकदमे दर्ज होने पर आरोपी ने 16 से 18 साल की गरीब नाबालिग लडकियों को कुछ रुपयों का झांसा देकर भेज देता व शादी करवाकर बाद में बीमारी आदि का बहाना बनाकर वापस ले जाता। अन्यथा धमकी देता। आरोपी रवि उर्फ रुपङ्क्षसह, रुपा और तुलसा पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चुके है।