तैयार हो रहा था अफीम, लगे थे डोडा
बज्जू क्षेत्र के बांगड़सर में मंगलवार को पुलिस कार्रवाई करते अफीम की खेती को देखा तो इसका तरीका देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बज्जू थाना एएसआई आदेश कुमार ने बताया कि अल्लु खां ने अपने खेत में मकान से काफी दूरी पर सरसों की फसल के मध्य ५०० पौधें अफीम के लगा दिए और इन पौधों पर डोडे भी लग चुके थे और कुछ समय बाद अफीम इन डोडों में चीरा लगाकर निकालने की तैयारी थी,मगर पुलिस ने कार्रवाई कर खेती को नष्ट भी कर दिया।