6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम की एम्पावर्ड कमेटी से आमजन को नहीं मिली राहत

नगर निगम की एम्पावर्ड कमेटी से आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 Mar 2018, 1:20 PM IST

municipal Corporation

नगर निगम

बीकानेर . नगर निगम की एम्पावर्ड कमेटी से आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है। कमेटी की मंगलवार को बैठक हुई, लेकिन निगम महापौर और अधिकारियों में चल रही खींचतान से बैठक में एक भी प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका। बैठक में कमेटी के सामने लम्बे समय से अटकी पड़ी फाइलों के निस्तारण को लेकर न तो महापौर और ना ही निगम अधिकारी गंभीर नजर आए।

बैठक में डीटीपी (उप नगर नियोजक) नहीं आए और इसी आधार पर कमेटी सदस्यों ने बैठक स्थगित कर नौ मार्च को फिर रखने का निर्णय किया। निगम सभागार में हुई बैठक में महापौर और अधिकारी पास-पास बैठे, लेकिन इनके बीच दूरियां साफ नजर आई।

बैठक में कमेटी सदस्य सचिव और डीटीपी के मौजूद नहीं रहने से कमेटी सदस्यों ने किसी भी प्रकरण पर कोई निर्णय नहीं किया। इस दौरान महापौर नारायण चोपड़ा, उपायुक्त (पूर्व) डॉ. राष्ट्रदीप यादव, उपायुक्त (पश्चिम) ताज मोहम्मद राठौड़, एक्सईएन ओपी गोदारा, डीएलआर गिरधारीलाल जाखड़ आदि उपस्थित थे।

18 प्रकरण थे
एम्पावर्ड कमेटी के समक्ष 18 प्रकरण थे, जिन पर चर्चा के बाद कमेटी सदस्यों को उन पर निर्णय करना था। जानकारी के अनुसार इन 18 प्रकरणों में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 12 तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 6 प्रकरण थे।

हो रहे परेशान
निर्माण स्वीकृति, सब डिवीजन आदि की फाइलों पर एम्पावर्ड कमेटी के कोई निर्णय नहीं करने से आमजन परेशान है। आए दिन अपनी फाइलों को लेकर लोग निगम पहुंच रहे हैं, लेकिन इन पर निर्णय नहीं हो पा रहा है।

प्रकरणों पर चर्चा, निर्णय नहीं
बैठक में किसी प्रकरण पर कोई निर्णय नहीं हुआ, लेकिन कमेटी के समक्ष लम्बित प्रकरणों पर महापौर-अधिकारियों में चर्चा जरूर हुई। चर्चा के दौरान किसी प्रकरण पर निर्णय की ओर कमेटी सदस्य बढ़ते नजर नहीं आए और एक-दूसरे की खामियों पर खींचतान करते अधिक नजर आए।

निगम कर्मियों ने मनाई खुशियां
बीकानेर. विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर की गई घोषणा के बाद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने खुशियां मनाई। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के उप सचिव सुनील जावा ने बताया कि घोषणा के बाद नए रोजगार सृजित होंगे,

वहीं सफाई कर्मचारियों के रिक्त पद भरे जा सकेंगे। इस मौके पर जगदीश सोलंकी, विनोद चांवरिया, गंगाराम बारासा, चंचल चांवरिया, चन्द्र प्रकाश सियोता, राजा सर्वटे, रवि बारासा तथा कर्मचारी नेता शिव लाल तेजी मौजूद रहे।