6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- पीएम को खुश करने की यह तरकीब बढ़ाएगी विद्यार्थियों की तकलीफ

पीएम का दौरा झुंझनू में, जैसलमेर में जमेगा बच्चों के दिमाग का दही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 7 Mar 2018, 12:47 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. स्कूलों में भले ही कभी पढ़ाई नहीं हुई हो, लेकिन पीएम मोदी को दिखाने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग ने यह तैयारी राजस्थान के झुंझनू दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर की है। शिक्षा विभाग की पीएम को खुश करने की इस तरकीब का सर्वाधिक भार बच्चों को झेलना पड़ेगा। उन्हें बिना तैयारी के ही तीन दिन तक पीएम मोदी के कार्यक्रमों का भाषण सुनने के साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं से रूबरू होना पड़ेगा। जिससे आठ से दस मार्च तक बच्चों के दिमाग का दही जमने वाला है। जानकारों की माने तो झूंझनु के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री के लिए राजस्थान के सभी सरकारी विद्यालयों में तीन दिन के विशेष कार्यक्रम को लेकर दबी जुबान में शिक्षक जगत में नाराजगी है, वहीं विपक्ष विभाग पर चापलूस होने का आरोप लगा रही है। स्कूलों में तीन दिन तक निर्धारित इस विशेष कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है, जो पीएम के आने तक बड़ा कार्यक्रम होगा।

IMAGE CREDIT: patrika

इन गतिविधियों में लेना होगा भाग
शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया है। इस कार्यक्रम में कक्षा 6,7, 9 व 11 के विद्यार्थियों को भाग लेना होगा। छ: व सात मार्च को स्वस्थ्य पोषण विषय पर प्रार्थना सभा व अगले दिन आठ मार्च को इसी विषय पर क्विज प्रतियोगिता होगी और इसके बाद दोपहर एक से डेढ़ बजे तक डेढ़ घंटे तक पीएम के कार्यक्रम का झुंझनू से लाइव कार्यक्रम विद्यार्थियों को दिखवाने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए है।

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम
जैसलमेर . आगामी 08 मार्च को झुंझुनू में प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर विभिन्न विद्यालयों में तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी मावि व उमावि संस्था प्रधानों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 6 व 7 मार्च को स्वस्थ पोषण विषय पर प्रार्थना सभा, बालिका शिक्षा के संबंध में पूर्व उत्प्रेरण पर कार्यक्रम। 8 मार्च को प्रार्थना सभा में स्वस्थ पोषण विषय पर क्वीज प्रतियोगिता होगी। वहीं दोपहर 1 से 2:30 बजे तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 के विद्यार्थियों को दिखवाना होगा।