11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी, संचालक गिरफ्तार

जेएनवीसी पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार पर छापेमारी की तथा संचालक को गिरफ्तार किया।
2 min read
Google source verification
illegal hookah bar

illegal hookah bar

बीकानेर. जेएनवीसी पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार पर छापेमारी की तथा संचालक को गिरफ्तार किया। सीआइ मनोज माचरा ने बताया कि बल्लभ गार्डन में अवैध रूप से हुक्काबार संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर उपनिरीक्षक मोटाराम को मय टीम वहां भेजा गया।

टीम ने बल्लभ गार्डन में सुदर्शना नगर जाने वाली रोड पर बखरा कैफे में दबिश दी। यहां कुछ लड़के-लड़कियां हुक्का से धूम्रपान कर रहे थे। पुलिस ने वहां काउंटर पर बैठे फड़बाजार निवासी प्रशांत कत्थुरिया पुत्र हरिओम पंजाबी से हुक्काबार के संबंध में लाइसेंस के बारे में पूछा। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया तथा यहां से दो हुक्का एवं विभिन्न फ्लेवर के तम्बाकू के डिब्बे जब्त कर किए।

युवक फंदे से झूला, विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत

बीकानेर . गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक की फंदा लगाने से वहीं उदयरामसर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विनोद राजपूत का बेटा भंवरसिंह (३९) काफी दिनों से तनाव में था। मंगलवार रात खाना खाकर मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो गया, जहां पंखे के हुक से फंदा लगाकर झूल गया। सुबह परिजनों ने फंदे से झूलते देखा तो उसे उतार पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

तबीयत बिगडऩे पर भर्ती कराया
सीआई ने बताया कि उदयरामसर में सुशील कुमार मेघवाल की पत्नी माया (२०) काफी दिनों से बीमार थी। वह दो दिन पहले ही पीहर उदयरामसर आई थी। मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मृतक की पहचान
रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित सात नंबर रोड पर ट्रोले की चपेट में आने से मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त चौधरी कॉलोनी निवासी राकेश पुत्र किशनलाल मीणा के रूप में हुई है। वह रात को अपनी बुआ के घर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। मृतक के भाई दिलीप मीणा की रिपोर्ट पर ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।