गुर्जर ने बताया कि 11 सूत्री मांग पत्र को लागू करने की विधानसभा बजट सत्र में की गई घोषणा को लागू नहीं करने की हठधर्मिता के कारण ग्राम सेवक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर 28 फरवरी से चल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री, मुख्य सचिव आदि के नाम ज्ञापन सौंपे गए।