25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video- चिकित्सक दम्पती के यहां इतने करोड़ अतिरिक्त आय का खुलासा

टैक्स भरने की घोषणा के बाद टीम लौटी  
less than 1 minute read
Google source verification
Income Tax Department Survey

चिकित्सक दम्पती के यहां इतने करोड़ अतिरिक्त आय का खुलासा

बीकानेर. चिकित्सक दम्पती के यहां आयकर सर्वे में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को पवनपुरी स्थित चिकित्सक दम्पती के यहां सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी। सोमवार देर रात तक चली इस कार्रवाई में टीम के अधिकारियों को चिकित्सक दम्पती व उसके चिकित्सक भाई के यहां पूर्व में भरे गए टैक्स से कई गुणा अधिक आय की जानकारी मिली। चिकित्सक दम्पती की ओर से आय का खुलासा करने के बाद उन्होंने विभाग को टैक्स अदा करने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद आयकर विभाग की टीम लौट गई।

ढाई माह से चल रही थी खोजबीन

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ढाई माह से चिकित्सक दम्पती के ठिकानों पर खोजबीन में जुटा हुआ था। चिकित्सक दम्पती की ओर से हाल ही बनाए मकान, उनके यहां रोजाना आने वाले मरीज और मरीजों को लिखी जाने वाली दवाइयां और जांचों के रिकॉर्ड एकत्र करने के बाद विभाग ने सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्य आयकर आयुक्त कालिका सिंह के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त संजीव कृष्ण शर्मा की टीम ने सर्वे किया। इससे पूर्व व्यास कॉलोनी स्थित दो कोचिंग संस्थानों पर सर्वे की कार्रवाई की थी।