5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
video : ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की सख्ती, एक माह में वसूले इतने लाख रुपए
Play video

video : ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की सख्ती, एक माह में वसूले इतने लाख रुपए

रेलवे ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। इसके बावजूद लोग बेटिकट यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
Google source verification

बीकानेर . रेलवे ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। इसके बावजूद लोग बेटिकट यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के अलग-अलग रूटों पर ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। रेलवे प्रशासन ने बीकानेर मंडल में जून में बिना टिकट यात्रा करने वालों 14 हजार 970 यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 55 लाख 61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

 

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा के निर्देश पर रेलवे की टीमें बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ में जुटी हैं। बेटिकट यात्रियों के साथ ही बुक कराए बिना सामान ले जाने वालों, स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वालों व धूम्रपान करने वाले 1142 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऐसे यात्रियों से 1 लाख 53 हजार 620 रुपए वसूले गए। कुल 16112 मामलों से 57 लाख 14 हजार 735 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

 

न्यूनतम 250 रुपए
रेलवे ने बेटिकट यात्रा करने वालों से न्यूनतम 250 रुपए की जुर्माना राशि निर्धारित की हुई है। यात्री का किराया यदि निर्धारित जुर्माना राशि से ज्यादा है, तो फिर जुर्माना भी टिकट किराया राशि के बराबर लगता है।

 

 

बिना टिकट यात्रा रेलवे एक्ट के तहत अपराध है। नियमानुसार कार्रवाई कर जुर्माना वसूल रहे हैं। बीकानेर मंडल की टीम सक्रियता के साथ काम कर रही है। इस साल जून में पिछले साल से 30 प्रतिशत ज्यादा राजस्व की वसूली हुई।
अभय शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़