यहां पर नहीं है ब्रिज
बीकानेर मंडल में 16 स्टेशन ऐसे है जिनमें फुट ओवर ब्रिज नहीं है। यहां पर रेलवे ने आने वाले दिनों में फुट ओवर ब्रिज बनाने की कार्य योजना तैयार की है। जानकारी के अनुसार बीकानेर मंडल के जाटूसना, झाड़ेली, सातली, केसरीसिंहपुर, गजसिंहपुर, मनहेरु, रामपुरा बेरी, सूडसर, कानीनाखास, सुरधना, सातरोड, दहिना जेनाबाद, किसनगस बालवास, बामनवाली, राजियासर और बाप ऐसे स्टेशन है, जहां पर फुटओवर ब्रिज नहीं है। रेलवे ने इसके प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेज दिए हैं।