8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्तर विश्वविद्यालय साइकिल रोड रेस शुरू, 160 खिलाड़ी ले रहे भाग

गंगासिंह विवि के कप्तान ने दिलाई शपथ, पटियाला के राजबीर 30 किमी रेस में रहे अव्वल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 11 Dec 2017, 12:53 PM IST

race

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय साइकिल रोड रेस (पुरुष) चैम्पियनशिप रविवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की 30 टीमों के 160 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन 30 किमी रोड रेस में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के राजबीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पंजाब विश्वविद्यालय, चड़ीगढ़ के साहिल द्वितीय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नीरज तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता की स्वामी केशवानन्द राज. कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. बीआर छीपा एवं महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने शुरुआत की।

शाम को प्रतियोगिता का विवि परिसर में उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। महाराजा गंगासिंह विवि टीम के कप्तान एवं एशियन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता ओमप्रकाश थालोड़ ने समस्त प्रतिभागियों को 'खेल भावना से खेलने की' शपथ दिलाई। कुलपति ने कहा कि पुरुषों के समान महिला खिलाडिय़ों को भी खेल में बराबर की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

आयोजन सचिव डॉ. यशवंत गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के पर्यवेक्षक जसमेल सिंह, भारतीय सइक्लिंग संघ चीफ कमीश्नर के. दत्तात्रेय, संयुक्त सचिव किशन पुरोहित एवं राजस्थान साइक्लिंग संघ के सदस्य श्रवण डूडी भी मौजूद थे। इस अवसर पर कुलसचिव भंवर सिंह चारण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जसवंत सिंह खीचड़, उप कुलसचिव डॉ. बि_ल बिस्सा, डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोदारा, डॉ. अनिल कुमार छंगाणी, डॉ. राजाराम चोयल आदि उपस्थित थे।

एनएसयूआई का धरना जारी
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाई गई फीस के विरोध में एनएसयूआई का धरना रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में दिए गए धरने के दौरान बढ़ाई गई फीस को पूर्णत: वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बढ़ाई गई फीस को पूर्णत: वापस लेने में उदासीनता बरत रहा है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों को बंद कर विरोध जताया जाएगा। धरने में छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीष डेलू, ओमप्रकाश बाना, रामनिवास महिया, जितेन्द्र भादू, शिशपाल, किशन सांई, बजरंग गेदर, दिनेश, सुमित, रविन्द्र डेलू सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।