
मजदूर दिवस
बीकानेर. मजदूर दिवस पर मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रमिकों ने एकजुटता का आह्वान किया। वक्ताओं ने मजदूर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। कलक्ट्रेट पर कर्मचारी संगठनों की महापंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने सरकार पर निशाना साधा। स्टेशन रोड से शाम को संयुक्त समिति की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया।
कई कर्मचारी एवं मजदूर संगठनों ने संगोष्ठियां रखी। रैलियां निकाली। मजदूरों का सम्मान भी किया गया। मजदूर दिवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती के प्रदेश महासचिव डा.पी.के.सरीन ने जयनारायण व्याास कॉलोनी सर्किल पर श्रमिक बंधुओं को फूलमालाएं पहनाई। इस अवसर पर आई.टी .सेल के जिला सह संयोजक राहुल जादुसंगत भी उपस्थित थे।
मशाल जुलूस व रैली
संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शाम सात बजे स्टेशन रोड स्थित गोल पार्क से मशाल जुलूस निकाला गया। संयोजक अनिल व्यास, वाई के योगी की अगुवाई में निकला जुलूस रतन बिहारी पार्क पहुंचा। जहां वक्ताओं ने मजदूर दिवस का महत्व बताया। भवन एवं अन्य संनिर्माण वर्कर्स एकता यूनियन (सीटू) के नेतृत्व में असंगठित श्रमिकों ने रतन बिहारी पार्क से जिला कलक्ट्रेट तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। वहीं शहर कांग्रेस स्पोट्र्स प्रकोष्ठ ने निर्माणधीन स्थल पर जाकर मजूदरों को गुलाब पुष्प भेंट किए।
संघर्ष का आह्वान
राजस्थन ट्रांसपोर्ट कर्मचारी फैडरेशन के तत्वावधान में नत्थूसर गेट बाहर गोकुल प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष हेमंत किराड़ू ने कहा सरकार सभी सरकारी कार्यालयों को निजी हाथों में देने की मंशा रखती है। संगठन इसका विरोध करता हैं। इस मौके पर अब्दुल गफूर, छोटू, जाकिर पडि़हार, कमल शर्मा, देवकी नंदन, अशोक पुरोहित, शफी मोहम्मद आदि ने विचार रखे।
यहां भी हुए कार्यक्रम
अखिल भारतीय महादलित मजदूर कांग्रेस की ओर से वाल्मीकि बस्ती छोटी गुवाड़ में संगोष्ठी रखी गई। मुकेश राजस्थानी ने कहा कि आज भी असंगठित मजदूरों का शोषण हो रहा है। प्रदेश महामंत्री हरिप्रकाश वाल्मीकि, सुखानंद धारु, नेमीचंद, राकेश वाल्मीकि, अभिषेक आदि ने विचार रखे।
टाइगर यूनियन के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संरक्षक युधिष्ठर सिंह भाटी की अध्यक्षता में गांधी पार्क में बैठक रखी गई। बीकानेर मेहत्तर श्रमिक संघ की ओर से नगर निगम भंडारगृह में संगोष्ठी आयोजित की गई। श्रमिक नेता शिवलाल तेजी ने मजदूर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
समस्याओं का हो समाधान
कलक्ट्रेट परिसर स्थित कर्मचारी मैदान में महापंचायत हुई। मुख्य वक्ता अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने समस्याओं के समाधान पर विचार रखे। महापंचायत मंे विनय थानवी, राखी गहलोत, हरिओमशंकर आचार्य ने विचार रखे। प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र देवडा को ज्ञापन सौंपा।
श्रमिकों का सम्मान
बीकानेर अन ऑर्गनाईज्ड वर्कर्स कांग्रेस की ओर से गजनेर रोड पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मजदूरों को सम्मानित किया गया। इसमें कांग्रेस के नेता डॉ.बी.डी.कल्ला ने कहा कि वर्तमान सरकार ने टैक्स पर टैक्स लगाकर मजदूर वर्ग की कमर तोडऩे का प्रयास किया है। मकसूद अहमद, नरेन्द्र ङ्क्षसह भाटी, साजिद सुलेमानी, मोहम्मद असलम, विजय आचार्य, जाकिर नागौरी मोहम्मद अली आदि ने विचार रखे। राजस्थान अन ऑगनाईज्ड वर्कर्स कांग्रेस की ओर से कोटगेट पर मजूदरों का स्वागत किया गया। इसमें डॉ मिर्जा हैदर बैग सहित सदस्य मौजूद रहे।
विचार गोष्ठी
हेमेरां. मजदूर दिवस पर ग्राम पंचायत भवन हेमेरां में सरपंच तोलाराम जांगू की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सरपंच जांगू ने मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए श्रमिक कानून की जानकारी दी। ग्राम सेवक मनोज बिश्नोई व ग्राम रोजगार सेवक देवीलाल बिश्नोई ने मजदूरों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शेरेरां में सरपंच परमेश्वरलाल सारस्वत ने मजदूर कार्ड की उपयोगिता व बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
Published on:
2 May 2018, 8:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.