25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: कलक्टर आवास के पास महिला जज से लूट, टूटे पैर के साथ आरोपी की हुई परेड

Bikaner News: पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पुलिस ने कुशल मेहरा को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
loot in bikaner

आरोपी की परेड निकालती पुलिस। फोटो- पत्रिका

बीकानेर। कलक्टर आवास के पास महिला जज के साथ लूटपाट करने के मामले में गिरफ्तार युवक की पुलिस ने शनिवार दोपहर परेड करवाई। गिरफ्तार कुशल मेहरा के एक पैर में प्लास्टर बंधा हुआ था। उसे मौका मुआयना करवाने के लिए उसी जगह पर लाया गया, जहां उसने लूट की थी।

सोने की चेन लूटी

सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि युवक कुशल मेहरा ने महिला जज पूजा जनागल के साथ लूटपाट की थी। पूजा के पिता श्रवण जनागल ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया था। कुशल ने ही पहले महिला अधिकारी की स्कूटी को लात मारकर गिराया और बाद में नीचे गिरने पर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। महिला अधिकारी के चेहरे पर चोट लगी। वहीं एक दांत भी टूट गया।

खंगाले थी सीसीटीवी

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पुलिस ने कुशल मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची, जहां उसने घटना को अंजाम दिया था। उसने जो जगह बताई, वहीं पर लूट की रिपोर्ट दी गई थी। उसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि कुछ और घटनाओं का पर्दाफाश हो सके।

यह वीडियो भी देखें

पैर टूटा, प्लास्टर बांधा

पुलिस मौका तस्दीक के लिए कुशल को लेकर पहुंची तो उसके पैर में चोट लगी हुई थी। उसके एक पैर में ऊपर तक प्लास्टर बंधा हुआ था।