20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्री सुविधाओं के लिए लिहाज से बनी कई योजनाएं, कुछ सिरे चढ़ी तो कई बजट के अभाव में अटकी

यात्री सुविधाओं के लिए लिहाज से कई योजनाएं बनी, कुछ सिरे चढ़ी तो कई बजट के अभाव में अटक गई।
2 min read
Google source verification
Bus stand

बस स्टैण्ड

बीकानेर. बस स्टैण्ड विकास की राह ताक रहा है। यात्री सुविधाओं के लिए लिहाज से कई योजनाएं बनी, कुछ सिरे चढ़ी तो कई बजट के अभाव में अटक गई। इनमें मुख्य तौर पर बस स्टैण्ड परिसर में सीसी रोड बनाए जाने की योजना थी। वहीं ग्रीन वॉल बनाए जाने की योजना भी ठंडे बस्ते चली गई। इसके पीछे मुख्य कारण बजट का अभाव बताया जा रहा है। रोडवेज प्रबंधन ने बस स्टैण्ड पर विकास कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक को भी पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक किसी तरह के कार्य के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ।

टूटी-फूटी सड़क
केन्द्रीय बस स्टैण्ड परिसर की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण बसों की आवाजाही से हर समय धूल उड़ती रहती है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। सड़क में गड्ढे होने के कारण बारिश के मौसम में परिसर में पानी भर जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।

प्रस्तावित थी वॉल
केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर सौन्द्रर्य के लिहाज से ग्राीन वॉल (हरियाली दीवार) बनाई जानी प्रस्तावित थी। इस दीवार के ऊपर पौधे रखे जाने की योजना थी। ताकि माहौल हरा-भरा रहे। प्रदूषण से भी राहत मिल सके।

विधायक से थी उम्मीद
घाटे से जूझ रही रोडवेज के पास बजट का संकट है। कर्मचारियों का वेतन और पेंशन ही बमुश्किल निकल पा रहा है। ऐसे में बस स्टैण्ड पर विकास कार्य कराने के लिए बीकानेर आगार प्रबंधन ने क्षेत्रीय विधायक सिद्धि कुमारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था, उनसे सीसी रोड निर्माण, ग्रीन वॉल निर्माण के लिए करीब 20 लाख रुपए के बजट की मांग रखी गई थी, मगर अभी तक इस योजना को लेकर किसी तरह का बजट स्वीकृत नहीं हुआ है।

विकास कार्य हैं प्रस्तावित
बस स्टैण्ड परिसर में सड़क निर्माण सहित विकास प्रस्तावित हैं। इसके लिए विधायक सिद्धि कुमारी को पत्र लिखकर बजट का आग्रह कर चुके हैं। विधायक के सहयोग से यदि बजट मिलता है, तो विकास कार्यों की उम्मीद है।
रवि सोनी, आगार प्रबंधक।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग