19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / विवाहिता का अपहरण कर ले गया, बंधक बनाकर किया बलात्कार

विवाहिता का अपहरण कर ले गया, बंधक बनाकर किया बलात्कार

छतरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 18 Apr 2023, 10:15 AM IST

विवाहिता का अपहरण कर ले गया, बंधक बनाकर किया बलात्कार

विवाहिता का अपहरण कर ले गया, बंधक बनाकर किया बलात्कार

बीकानेर.छतरगढ़।. विवाहिता का अपहरण कर हरियाणा ले जाने और वहां पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर चार व्यक्तियों एवं एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

छतरगढ़ पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी दो लड़कियां हैं। करीब एक साल पहले वह ससुरालवालों से झगड़ा करके पीहर आ गई थी।

इस दरम्यान पीडि़ता की पहचान अर्जुनसर निवासी महेन्द्र पुत्र घड़सीराम स्वामी से हुई। आरोपी से सामान्य बातचीत होने लगी। आरोपी महेन्द्र ने पीडि़ता पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया। इससे आरोपी नाराज हो गया।


सप्ताहभर पहले अपहरण कर ले गया
पीडि़ता ने बताया कि 12 अप्रेल की रात करीब एक बजे घर के बाहर कोई आवाज सुनाई दी। बाहर गई, तो वहां आरोपी महेन्द्र, हरियाणा के जींद निवासी मंजीत पुत्र जगतसिंह, सरदारगढ़ निवासी पवन गिरी पुत्र कानगिरी गोस्वामी एवं कार चालक खड़ा था।

इन लोगों ने उसके मुंह पर हाथ रखकर जबरन गाड़ी में डाल दिया और गाड़ी दौड़ा दी। आरोपी उसे हरियाणा के जींद में मनजीत के घर पर लेकर पहुंचे। यहां आरोपी महेन्द्र ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। मोबाइल भी छीन लिया। यहां मनजीत की पत्नी बसंती भी थी।

पीडि़ता ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों ने उस पर महेन्द्र से शादी करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस में उनके पक्ष में बयान करना नहीं तो दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी उसे कार से छतरगढ़ लाया, यहां आरोपियों के डर से उनके पक्ष में बयान दिया। अब आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।