4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपिता को जिले भर में दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर जिले भर में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Martyrs Day

राष्ट्रपिता को जिले भर में दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता को जिले भर में दी गई श्रद्धांजलि

बीकानेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर जिले भर में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, सहित विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रपिता को नमन किया। सर्किट हाउस के सामने स्थित गांधी पार्क में पुष्पांजलि और भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी बीकानेर मोनिका बलारा,ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया। इसके बाद रामधुन बजाई गई तथा गांधीजी के प्रिय भजनों का गान किया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एल डी पंवार तहसीलदार सुमित्रा बिश्नोई सहित कई गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग