25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video- शिकारियों और हरे पेड़ काटने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई ने वन विभाग, जिला व पुलिस प्रशासन को आपसी तालमेल बैठाकर शिकारियों और हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Google source verification
meeting in bikaner

शिकारियों और हरे पेड़ काटने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

बीकानेर . वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई ने वन विभाग, जिला व पुलिस प्रशासन को आपसी तालमेल बैठाकर शिकारियों और हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिश्नोई सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई करने के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों का शिकार करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा न्यायालय में चालान कर पूरी पैरवी के साथ उन्हें सजा दिलवाएं। आरोपी के हथियार व अन्य साक्ष्यों को सबूत के तौर पर पेश करें। जन सुनवाई के दौरान जीव रक्षा संस्थान के जिलाध्यक्ष मोखराम धारणिया व महासचिव राम किशन डेलू ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया।

प्रदूषित पानी की समस्या का समाधान को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि वल्लभ गार्डन सहित शहर में जमा प्रदूषित पानी का ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्धीकरण कर उसका उपयोग अधिकाधिक पेड़ लगाने व चारा उगाने में करें। ट्रीटमेंट प्लांट की नियमित देखरेख व कार्यों की नियमित मोनिटरिंग की जाए। गंदे पानी से उगाई जा रही सब्जियों को नष्ट करवाएं । जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम बैठक में बताया कि पोलिथिन थैलियों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अनियमितताएं बताई
जीवरक्षा संस्था के जिलाध्यक्ष मोखराम धारणियां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई से मिलकर ज्ञापन दिया। इसमें दंतौर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही राज्यवृक्ष खेजडि़यों की अवैध कटाई एवं वन्यजीव शिकार प्रकरणों में की जा रही वन विभाग की अनियमितताओं के बारे में बताया। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की।