25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यमंत्री बिश्नोई आज आएंगे

वन एवं पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले विभाग के राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई रविवार को शाम साढ़े सात बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि देहात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। बिश्नोई रात्री विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 3 Feb 2019, 8:30 AM IST

sukhram vishnoi

minister

बीकानेर. वन एवं पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले विभाग के राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई रविवार को शाम साढ़े सात बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि देहात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। बिश्नोई रात्री विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

बिश्नोई का सोमवार को सुबह 9 बजे जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे जिला कलेक्ट्रट में प्रशासन के साथ जनसुनवाई व 10 बजे विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद वे जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।


जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह के अनुसार पीसीसी सदस्य, देहात कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारिणी पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशीगण, विधायक, जिलाप्रमुख, प्रधान, कम्पेनिंग कमेटी तथा अग्रिम संगठनो के जिलाध्यक्ष व जिला देहात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल आज बीकानेर में
करेंगे चार स्टेशनों पर विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर. केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उनके साथ डीआरएम एके दुबे भी साथ रहेंगे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल लूणकरणसर, महाजन, अर्जुनसर व धीरेरा रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।