29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिव इन रिश्ते को छोड़कर प्रेमी के घर गई प्रेमिका

गुमशुदा महिला दस्तयाब, प्रेमी के साथ भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Hari Singh

•

Updated: 17 Jul 2022, 1:35 AM IST

लिव इन रिश्ते को छोड़कर प्रेमी के घर गई प्रेमिका

लिव इन रिश्ते को छोड़कर प्रेमी के घर गई प्रेमिका

श्रीडूंगरगढ़. पुलिस ने गत 8 जुलाई को गुमशुदा हुई महिला को शनिवार को दस्तयाब कर लिया गया। प्रेमी के साथ रहने के निर्णय पर महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि शुक्रवार शाम को घड़सीसर निवासी सुनील नायक ने थाने में दी गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया था कि उसकी पत्नी लाली गत 8 जुलाई को घड़सीसर से रुपए व गहने लेकर बाना आने के लिए रवाना हुई थी लेकिन बाना नहीं पहुंची। इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर गुमशुदा महिला को शनिवार को बाना गांव के ही हेतराम नायक के घर से दस्तयाब कर एसडीएम के सामने पेश किया गया। जहां पर महिला लाली ने हेतराम को अपना प्रेमी बताकर उसके साथ जाने की बात कही।

इस पर प्रशासन ने उसे हेतराम के साथ भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव लिखमादेसर निवासी लाली नायक का बाल विवाह आलसर में हुआ था, लेकिन बड़ा होने पर वह अपने ससुराल नहीं गई और घड़सीसर निवासी सुनील नायक के साथ लिव इन में रह रही थी। वह सुनील की पत्नी नही थी। इस दौरान वह बाना निवासी हेतराम नायक के संपर्क में आई और सुनील के साथ लिव इन रिश्ते को छोड़ कर प्रेमी हेतराम नायक के घर चली गई।


नाबालिग से छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास

लूणकरनसर. नाबालिग से छेड़छाड़ व बलात्कार करने के प्रयास में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार 13 वर्षीया नाबालिग की मां ने रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री शनिवार को स्कूल से आकर शौच करने गई थी। इस दौरान युवक रामकुमार ने नाबालिग के साथ गंदी हरकत की तथा बलात्कार करने का प्रयास किया।