31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकले जुलूस, गमगीन माहौल में दफनाए ताजिए

बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नम आंखों से ताजियों को अंतिम विदाई दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 2 Oct 2017, 12:26 PM IST

Muharram 2017

हजरत इमाम हुसैन की याद में रविवार शाम ताजियों का जुलूस निकाला गया। बाद में शहर के विभिन्न करबला में गमगीन माहौल ताजिए दफनाए गए। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नम आंखों से ताजियों को अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व आसुरा का रोजा भी रखा गया एवं नवाफिल पढ़े गए। अश्फाक कादरी ने बताया कि सुबह ताजिए गश्त पर निकले।

इनके समक्ष मर्सिया पढ़ी गई, जिसमें करबला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन, उनके परिवारजन और जान निसारों के बलिदान का वाक्या सुनकर आंखें भर आई। दिनभर ताजियों की जियारत का दौर चलता रहा। शाम को ताजियों को गमगीन माहौल में चौखूंटी स्थित बड़ी करबला में दफनाया गया।

यहां से निकले जुलूस
शाम को तेलीवाड़ा से ताजियों का जुलूस शुरू हुआ जो मोहल्ला चूनगरान पहुंचा तो वहां के ताजिए शामिल हो गए। ताजियों का जुलूस ब्रह्मपुरी, सोनगिरी कुआं होते हुए दाऊजी रोड पहुंचा तो मार्ग के सभी ताजिए इसमें शामिल हो गए। इस दौरान अंजुमन इंतजामिया कमेटी की ओर से जुलूस का मार्ग दर्शन किया गया। कसाईबारी में दाखिल होने के साथ ही मोहल्ला महावतान के ताजिए भी इसमें शामिल हो गए। जुलूस में ढोल-ताशों के अखाड़े तथा अलम भी शामिल थे।

यहां भी ठंडे किए
सोनगिरी कुआं क्षेत्र में डूडी सिपाहियान मोहल्ले के पास मिट्टी के ताजिए को मकामी स्थान पर ही ठंडा किया गया। वहीं उस्तों का ताजिया उस्ता मोहल्ला स्थित इमामबाड़े में ससम्मान पहुंचाया गया। बड़ा बाजार, शीतला गेट क्षेत्र के ताजियों को जनता प्याऊ के पास पुरानी करबला में ठंडा किया गया। दमामीयान समाज का ताजिया शीतल गेट के बाहर स्थित क्रबिस्तान में दफनाया गया। मोहल्ला कसाबान का ताजिया कसाबान करबला में दफनाया गया।

हलवा वितरित किया
गरीब नवाज खिदमत कमेटी की ओर से रविवार को चौखूंटी क्षेत्र में हुसैनी मस्जिद के सामने जायरीनों को सूजी का हलवा वितरित किया गया। कमेटी के त्वावधान में एक क्विंटल हलवा बनाया गया था। इस मौके पर हैदर अली थैइम, मोहम्मद रफी, हसन अली, लियाकत अली, अरमान अली आदि मौजूद थे।

अतिथियों को किया सम्मानित
मोहल्ला व्यापारियान की ओर से ताजिया चौक के पास अतिथियों का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, जिला कलक्टर अनिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली, एडीएम सिटी, सीओ सिटी किरण गोदारा का हाजिफ गुलाम रसूल और मकसूद अहमद ने शॉल ओढ़ाकर व साफा पहनाकर सम्मान किया।

ताजियादार पुरस्कृत
अंजुमन इंतजामिया कमेटी की ओर से ताजियादारों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, अब्दुल मजीद खोखर, मकसूद अहमद, पार्षद प्रेमरतन जोशी, अनवर अजमेरी, दिनेश उपाध्याय, रमजान
कच्छावा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

शिल्पकारों का सम्मान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से रविवार को ताजिए बनाने वाले शिल्पकारों एवं अखाड़ा उस्तादों का सम्मान किया गया। स्मृति मंच व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाहूजा के नेतृत्व में 21 प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में शहर काजी शाही इमाम मुश्ताक अहमद, हाफिज फरमान अली, महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा नेता नंदकिशोर सोलंकी, ज्योति स्वरूप मोदी, धर्मचंद पूनिया आदि मौजूद थे।