28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर जगह भले ही मंहगाई लेकिन नगर निगम में कुछ सामान महंगे की जगह सस्ता, पढ़ें पूरी खबर

हर जगह भले ही मंहगाई बढऩे की बात सुनने को मिले, लेकिन नगर निगम में कुछ सामान महंगे की जगह सस्ता खरीद किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
municipal Corporation

नगर निगम

विमल छंगाणी/बीकानेर. हर जगह भले ही मंहगाई बढऩे की बात सुनने को मिले, लेकिन नगर निगम में कुछ सामान महंगे की जगह सस्ता खरीद किया जा रहा है। जीएसटी लगने के बावजूद गत वर्ष किए खरीद अनुबंध से भी कम दर पर निगम इस बार अनुबंध कर रहा है।

इससे निगम को हजारों रुपयों की बचत हो रही है। नगर निगम गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह के लिए जो साफा 13७५ रुपए प्रतिनग की दर से खरीद किया अब 550 रुपए में खरीद रहा है। वहीं शॉल की कीमत भी अब प्रतिनग 90 रुपए चुका रहा है जो गत वर्ष प्रतिनग 835 रुपए थी। बांस, छाजला की कीमतें भी कम दरों पर निगम खरीद रहा है। यह निगम की ओर से अपनाई गई ऑन लाइन टेण्डर प्रक्रिया के कारण हुआ है।

प्रति नग पर बचत
नगर निगम को साफा, शॉल, बांस, छाजला इत्यादि सामान अनुबंध की गई फर्म के माध्यम से खरीदने पर प्रतिनग बचत होगी। साफा खरीदने पर गत अनुबंध की तुलना में प्रति साफा नग 825 रुपए दर कम हुई है। वहीं प्रति नग शॉल की खरीद पर 745 रुपए, प्रति नग बांस की खरीद पर 90 रुपए तथा प्रति नग छाजला की खरीद पर 20 रुपए की बचत निगम को हो रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार साल भर में खरीदे जाने वाले इन सामानों की संख्या के अनुसार निगम को हजारों रुपए की बचत होगी।

2019 तक लागू रहेगी यह दरें
नगर निगम के सहायक अभियंता यांत्रिक मुकेश कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से दो वर्र्षांे के लिए एआरसी की गई है। यह दरें 2019 तक लागू रहेगी। जिस दर पर अनुबंध किया गया है संबंधित फर्म उसी दर पर सामान की सप्लाई निगम को करेगी। इससे निगम को बचत होगी।

बांस और छाजला की दरें भी घटी

गत वार्षिक दर अनुबंध में जो दरें बांस और छाजला की थी उससे कम दरों पर निगम इनकी खरीद रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में हुए वार्षिक दर अनुबंध में बांस 15 फीट प्रतिनग 140 रुपए में निगम खरीद रहा था। इस बार हुए वार्षिक दर अनुबंध में निगम प्रतिनग बांस 15 फीट 50.75 रुपए में खरीद रहा है। वहीं लोहे का छाजला निगम इस बार प्रतिनग 225 रुपए में खरीद रहा है जबकि गत बार इसकी दर प्रतिनग 245 रुपए थी।