
पत्नी से की छेड़छाड़ तो कर डाली हत्या
बीकानेर. कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवक के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पत्नी के साथ छेड़छाड़ बताया जा रहा हैं। वारदात का पता चलने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को राउंडअप कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ मृतक के भाई मनोज की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।सीआइ वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि जेल रोड स्थित गुजरों का मोहल्ला निवासी लालचंद (२४) पुत्र मदनलाल तंवर की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। हत्या गंगाशहर रोड माली समाज भवन के सामने गली में रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र धनराज जीनगर ने की है।
ओमप्रकाश यहां किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता है।शनिवार रात को लालचंद आरोपी ओमप्रकाश के घर गया था, इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तैश में आकर ओमप्रकाश ने लालचंद के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। लालचंद को लहूलुहान हालत में देखकर ओमप्रकाश घबरा गया और वहां से भाग छूटा। वहीं लालचंद को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया।
पड़ोसी ले गए उसे अस्पताल
वारदात के बाद आरोपी ओमप्रकाश मौके से फरार हो गया। लालचंद जमीन पर निढाल पड़ा था। ऐसे में घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोग उसे टैक्सी में डालकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए। बाद में परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
कोटगेट थाने में आरोपी की पत्नी दर्शनारानी ने मृतक लालचंद उर्फ लक्की के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात को लालचंद शराब के नशे में धुत्त होकर उसके घर आया तो वह घर में अकेली थी। लालचंद मौका पाकर जबरदस्ती करने लगा। लालचंद के पास चाकू था। जिससे उसने दर्शनारानी पर हमला भी किया। इससे उसके एक हाथ पर चोट आ गई। इस दौरान उसका पति ओमप्रकाश वहां आ गया।
Published on:
04 Feb 2019 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
