10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार महीने बाद सुलझी हत्या की गुत्थी, अवैध संबंधों में बाधा बने प्रेमिका के पति की दोस्तों के साथ मिलाकर इस तरह की हत्या

प्रेमिका की भूमिका भी जांच के दायरे में, गत 27 दिसम्बर को रानी बाजार जीएसएस में हत्या कर कानासर मार्ग पर फेंका था शव
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 24 Apr 2018, 8:34 AM IST

murder mystery

कानासर रोड पर एक मंदिर के नजदीक चार महीने पहले युवक देवीसिंह की हत्या कर डाले गए शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बीछवाल थाना पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी के प्रेमी सहित छह जनों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल सभी आरोपित बिजली कम्पनी के ठेकेदार के यहां काम करते थे।

हत्या की वारदात भी रानी बाजार जीएसएस में अंजाम देकर जीएसएस की गाड़ी से ही शव को फेंकने के लिए ले जाया गया।सीओ सदर राजेन्द्रसिंह ने बताया कि गत 26 दिसम्बर की रात को मुख्य डाकघर के पीछे पुरबिया निवासी देवी सिंह की हत्या कर रात २ बजे शव को कानासर मार्ग पर फेंका गया था।

अगली सुबह पुलिस को लावारिश हालत में शव मिला तो बीछवाल थाने में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारम्भिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने गत ९ फरवरी को मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि युवक देवी सिंह की हनुमान हत्था गली नंबर पांच निवासी हेमंतसिंह पुत्र करणीसिंह राजपूत, सिद्धमुख के दासियावास निवासी राकेश पुत्र बलवानसिंह खाती,

जोधपुर हाल रानीबाजार जीएसएस निवासी हिमांशु पुत्र गोपालसिंह राजपूत, समतानगर निवासी कमलकांत पुत्र ब्रजमोहन शर्मा, नागौर के ईशरनावडा निवासी अर्जुनसिंह पुत्र गोरधनसिंह राजपूत, भिश्तियों का मोहल्ला निवासी नदीम पुत्र शमसुद्दीन भिश्ती ने वारदात को अंजाम दिया। सभी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

यूं खुला हत्या का राज
पुलिस ने दो दिन पहले रानीबाजार स्थित जीएसएस से हेमंत राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद सभी आरोपित शव को रेल माता मंदिर के पास पटक कर अलग-अलग हो गए। सभी बिजली कम्पनी के ठेकेदार के पास नौकरी करते थे। वारदात का खुलासा नहीं हो इसके लिए आरोपित नदीम ने नौकरी छोड़ दी। राकेश और कमलकांत अवकाश पर चले गए।

9 साल से अवैध संबंध
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित हेमंत सिंह राजपूत और मृतक देवीसिंह की पत्नी मीनाक्षी उर्फ लक्ष्मी कंवर के बीच ९ साल से अवैध संबंध थे। आरोपित मीनाक्षी का तलाक करवाना चाहता था। इसमें सफल नहीं होने पर हत्या की साजिश रची।

जीएसएस में की हत्या
सीआई शेखावत ने बताया कि मृतक देवीसिंह शराब का आदी था। आरोपित हेमंत गत २६ दिसम्बर की रात को देवीसिंह को रानीबाजार स्थित बिजली विभाग केजीएसएस पर ले गया। पहले उसे शराब पिलाकर मारपीट की और तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। हस्ताक्षर नहीं करने पर देवी सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव को जीएसएस की ही कैम्पर गाड़ी में डालकर कानासर रोड स्थित रेल माता मंदिर के पास पटक आए।

किया था प्रदर्शन
हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों और सावधान संस्थान के दिनेशसिंह भदौरिया ने एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था।

सभी ठेकेदार के कार्मिक
सभी आरोपित बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी के ठेकेदार के अधीन काम करते थे। मुख्य आरोपित हेमन्त कंपनी कर्मचारी है। उसके साथी राकेश, हिमांशु, कमलकांत कंज्युमर कंपलेंट अटेंडर थे। अर्जुनसिंह जीएसएस में ऑपरेटर एवं नदीम भिश्ती भी कार्यरत था। मुख्य अधिकारी बीकेईसीएल डी चटर्जी के अनुसार हत्या के आरोपित कंपनी के कर्मचारी नहीं है। यह सभी ठेकेदार के काम करते हैं। ठेकेदार को इन्हें तुरंत हटाने का नोटिस दिया है।

यह थी टीम
हत्या का खुलासा करने वाली टीम के सीओ राजेन्द्रसिंह, सीआई धीरेन्द्रसिंह शेखावत, हवलदार जिलेसिंह व गजेन्द्रसिंह, सिपाही ओमसिंह, हनुमानराम, हंसराज को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।

संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई

हत्या का मुख्य आरोपित जीएसएस में सुपरवाइजर के पद पर था। कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। जीएसएस पर सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे और कंपनी के दो अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे। उनके निरीक्षण के दौरान संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे।
अशोक शर्मा, कम्यूनिकेशन ऑफिसर सीएसईएस