इलाहाबाद/सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र में राबर्ट्रसगंज रेलवे स्टेशन से छह महीने पहले मारपीट के आरोप में पकड़ा गया जर्मन नागरिक इलाहाबाद के बमरौली के पास रविवार की रात चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उसे पुलिस हिरासत में पेशी के लिये हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाया जा रहा था। वह चलती ट्रेन से आउटर पर कूदकर फरार हो गया। जर्मन नागरिक धूमंगनज थाना क्षेत्र में पुलिस वालों को चकमा देकर भागा। पुलिस की टीमें फरार जर्मन नागरिक की तलाश में जुटी हैं। उसे गुरमा जिला जेल से रविवार की रात हिमाचल प्रदेश के कुल्लू न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उसे पेशी पर ले जा रहे एक दारोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।