10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट मामले में जर्मन नागरिक पर दर्ज हुआ मुकदमा, भेजा गया जेल

जनपद में दो दिन पहले जर्मन युवक होल्कर एरिक से हुई मारपीट में नया मोड़ आ गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 7 Nov 2017, 2:10 PM IST

german civilian

मारपीट मामले में जर्मन नागरिक पर दर्ज हुआ मुकदमा

सोनभद्र. जनपद में दो दिन पहले जर्मन युवक होल्कर एरिक से हुई मारपीट में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का कहना है कि, जब इस विदेशी की एलआईयू से जांच कराई गई तो उसका वीजा जनवरी में ही समाप्त होने की सूचना मिली। जबकि इसके वीजा में जनवरी 2017 की जगह जून 2017 लिखा मिला। इसलिये इस जर्मन युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और विदेशी अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जर्मन युवक को गिरफ्तार करके इसे कोर्ट की अनुमति से 14 दिन के रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। जिससे यह पता चल सके कि, इस युवक के भारत में बिना वीजा घूमने का क्या कारण है।

IMAGE CREDIT: patrika

जनपद में विदेशी जर्मन युवक से मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। विदेशी युवक के खिलाफ आज सोनभद्र की राबर्ट्सगंज पुलिस ने 419,420 के आलावा विदेशी अधिनियम 1949 की धारा 14(a) के उल्लंघन का दोषी पाते हुए विदेशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी युवक को कोर्ट में प्रस्तुत कर उसे 14 दिन की रिमांड पर लेते हुए जेल भेद दिया गया। पुलिस का कहना है कि, इससे टूरिस्ट के भारत आने के उद्देश्य का पता चल सके। वहीं इस जर्मन युवक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस इस विदेशी युवक से पूछताछ में जुटी है।

IMAGE CREDIT: patrika

बतातें चले कि, दो दिन पूर्व राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर जर्मन पर्यटक और रेलवे के कांट्रेक्टर के बीच हाथापाई हुई थी जिसका मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंच गया था, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया था। आरोपी युवक ने जर्मन नागरिक से बस उतना पूछा था कि, यहां क्यों आए हो। जिसपर उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने दूबारा पूछा कि यहां क्यों आए हो, बस इतनी सी बात पर टूरिस्ट ने आरोपी के उपर थूक दिया। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई।

input- जितेंद्र जायसवाल