27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमित मेहता बीकानेर के नए कलक्टर, कुमार पाल गौतम को जयपुर भेजा

bikaner news: बीकानेर के नए जिला कलक्टर नमित मेहता होंगे। वर्तमान में वे जैसलमेर जिला कलक्टर है। नमित मेहता बीकानेर में २०१४-१५ में एसडीओ के रूप में कार्यरत रह चुके है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 3 Jul 2020, 1:19 AM IST

नमित मेहता बीकानेर के नए कलक्टर, कुमार पाल गौतम को जयपुर भेजा

नमित मेहता बीकानेर के नए कलक्टर, कुमार पाल गौतम को जयपुर भेजा

बीकानेर. राज्य सरकार की ओर से गुरुवार आधी रात को जारी आइएएस तबादला सूची में बीकानेर के जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम का तबादला जयपुर कर दिया गया। उन्हें आरयूआईडीपी परियोजना निदेशक के पद पर लगाया गया है। बीकानेर के नए जिला कलक्टर नमित मेहता होंगे। वर्तमान में वे जैसलमेर जिला कलक्टर है। नमित मेहता बीकानेर में २०१४-१५ में एसडीओ के रूप में कार्यरत रह चुके है।

बीकानेर के नए संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा होंगे। वे राज्य प्राच्य विद्या संस्थान निदेशक जोधपुर में कार्यरत थे। इसी के साथ बीकानेर की उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल का तबादला भी भीलवाड़ा उपखण्ड अधिकारी के पद पर किया गया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल सिंह का तबादला नगर निगम आयुक्त अजमेर किया गया है। राज्य सरकार ने कुल १०३ आइएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।

जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम २५ दिसम्बर २०१८ से बीकानेर के जिला कलक्टर है। डेढ़ साल से अधिक समय के कार्यकाल में कलक्टर गौतम ने पहचान कायम की है। जिला कलक्टर के साथ बीकानेर में संभागीय आयुक्त भी नए आए है। एसडीएम और नगर निगम आयुक्त का भी तबादला होने से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो गया है। जिसके काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे।