8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 दिसंबर से लगेगा न्यू ईयर कार्निवल, स्टॉल बुकिंग शुरू

सार्दुल क्लब मैदान पर होगा आयोजन, एक ही छत के नीचे मिलेंगे विशिष्ट उत्पाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 9 Dec 2017, 12:06 PM IST

New Year Carnival

राजस्थान पत्रिका की ओर से 23 दिसम्बर से 1 जनवरी तक सार्दुल क्लब मैदान पर न्यू इयर कार्निवल आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए सार्दुल क्लब मैदान में विशाल डोम लगाए जाएंगे। कार्निवल के लिए स्टॉलों की बुकिंग शुरू हो गई है।

नए साल की खरीदारी, स्कूली छुटियों में खाने-पीने व मनोरंजन का लुत्फ लेने के लिहाज से यह कार्निवल यादगार रहेगा। शहर वासियों में कार्निवल को लेकर उत्साह बना हुआ है। कार्निवल में बीकानेर ही नहीं नजदीकी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी खरीदारी व मनोरंजन का लुत्फ उठाने पहुंचेंगे।

न्यू इयर कार्निवल में लोग सपरिवार एक ही छत के नीचे हर तरह के उपयोगी उत्पाद खरीदने, घूमने-फिरने व मनोरंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। मेले में खाने-पीने के विभिन्न व्यजनों वाला फूड जोन होगा, वहीं बच्चों से बड़ों तक के लिए विभिन्न तरह के झूले सजेंगे। मेले में स्थानीय व्यापारी अपने विशिष्ट उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

राज्य व अनेक प्रांतों के व्यापारी भी अपने-अपने इलाके के खास उत्पाद मेले में लाएंगे। कार्निवल में व्यापारी अपने-अपने बेहतरीन उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल बुक करवा रहे हैं। खरीदारों को इस विशिष्ट अवसर का मनचाही वस्तुओं की खरीदारी के लिए इंतजार है। न्यू ईयर कार्निवल में विशाल डोम में विभिन्न तरह के उत्पाद सजेंगे। मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए 9351205523, 797610361 9पर संपर्क कर सकते हैं।

तीन विभूतियों का आज होगा सम्मान
प्रेरणा प्रतिष्ठान आचार्यों का चौक के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 12.30 बजे अजीत फाउण्डेशन के तत्वावधान साहित्यिक कार्यक्रम होगा। इसके तहत डॉ. गौरव बिस्सा को अमर कीर्ति शिखर सम्मान, महिला साहित्यकार डॉ.उषा किरण सोनी को सुन्दर सुरभि सम्मान तथा कवि-कथाकार एवं संस्कृति कर्मी राजेन्द्र जोशी को राजरत्न सम्मान दिया जाएगा।

प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य होंगे।